गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कागजों में मर चुका खोराबार के छितौना गांव का रहने वाला रामकेवल डीएनए जांच के बाद एक बार फिर 'जिंदा' हो गया है। डीएनए रिपोर्ट में सामने आया कि रामसरन के परिवार से ही रामकेवल का रक्त संबंध है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी और जेल में निरुद्ध करना गैरकानूनी है। हाईकोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट आने के बाद रामकेवल को तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया। इसी के साथ करीब तीन महीने से अवैध तरीके से जेल में बंद रामकेवल अब बाहर आ गया। दरअसल, रामकेवल से जुड़ा यह मामला छितौना गांव की एक जमीन बेचने के बाद सामने आया था। रामकेवल को मृत बताकर उनके भतीजे राम सरन ने खरीदार, उसकी पत्नी और जमीन बेचने वाले पर फर्जीवाड़ा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। भतीजे का दावा था कि उसके चाचा रामकेवल पुत्र विपत की मौत हो चुकी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.