नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जनकपुरी ए-1 ब्लॉक में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की फाइल रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि जल बोर्ड सिर्फ कागजों में काम दिखा रहा है, जबकि घरों में आज भी बदबूदार और सीवेज मिश्रित पानी की आपूर्ति जारी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने बताया कि दूषित पानी की समस्या से यहां रहने वाले तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। तय समय पर पूरा नहीं हुआ काम आरडब्ल्यूए ने बताया कि जल बोर्ड एनजीटी के निर्देशों के नाम पर फोटो और आंतरिक रिपोर्टें पेश कर रहा है, जबकि जमीनी हालात में कोई बदलाव नहीं है। जल बोर्ड ने जो कुछ तस्वीरें और आंतरिक लैब रिपोर्ट दिखाई हैं, वे भी सच नहीं हैं। आरडब्ल्यूए ने बताया कि जल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.