देवरिया, फरवरी 20 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। सवरेजी गांव निवासी दो सगी बहनों ने अपने ही सगे चाचा के लड़के पर कागजात में नाम छूटने का झूठा हवाला देकर उनसे फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़ित दोनों बहनें अपनी मां जड़ावती देवी के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। कुमारी रीता और निर्मला पुत्री स्व. रामप्रवेश यादव का कहना है कि उनके पिता की निधन करीब पांच वर्ष पूर्व हो गया। परिवार में मां जड़ावती देवी सहित चार बहनें हैं। आरोप है कि भूमि के बारे में ज्यादा जानकारी न होने का फायदा उठाकर उनके सगे चचेरे भाईयों ने 8 अप्रैल 2025 यह कहकर तहसील बुलाया कि कागजात में कुछ नाम छूट गया है, जिसे सही कराना है। चचेरे भाइयों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.