देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में कागजातों में हेरफेर कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। 20 दिनों के अंदर दो मामले सामने आए, पुलिस जांच के बाद इन मामलों में खुद ही केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एक से अधिक पासपोर्ट तैयार कर जालसाज विदेश तक उड़ान भर रहे हैं। नियम है कि एक व्यक्ति एक ही पासपोर्ट बनवा सकता है, लेकिन जिले में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जन्मतिथि व नाम में आंशिक संशोधन कराकर एक से अधिक पासपोर्ट बनवा लिए हैं और विदेश तक की उड़ान भर रहे हैं। हाल के दिनों में कई इस तरह के मामले पकड़े गए और पुलिस की तरफ से उनके विरुद्ध केस भी दर्ज कराया गया। जिनका पासपोर्ट संदिग्ध मिल रहा है, पुलिस एसपी के निर्देश पर खुद ही जांच कर रही है और केस दर्ज करा रही है। 20 दिनों के अंदर जिले में दो मामले सामने आए...