दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा/बिरौल, हिटी। फार्मर आईडी बनाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश पर जिले में दूसरे चरण के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में घर-घर अभियान चलाया जा रहा है। दूसरा चरण बुधवार को समाप्त होगा। हालांकि इस दौरान आवश्यक कागजात के अभाव में बड़ी संख्या में किसान शिविर से बैरंग लौट रहे हैं। बिरौल प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रहे फार्मर आईडी बनाने के कैम्प में किसानों को आईडी बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कैंप में किसान पहुंचते तो जरूर हैं, लेकिन कागजात के अभाव में उनका आईडी नहीं बन पा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी पंचायतों के लगभग 20 हजार किसानों में से निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व मंगलवार तक पांच हजार किसानों का भी फार्मर आईडी नहीं बन पाया है। ज्ञात हो कि गत छह जनवरी से सभी 25 पंचायतों में फ...