बुलंदशहर, फरवरी 15 -- नगर कोतवाली में एक फर्म संचालक ने अपने कर्मचारी पर कागजातों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में रामा एंकलेव भूड निवासी पीड़ित अमित कुमार शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़ित ने बताया है कि उसकी फर्म श्री एंटर प्राईजेज नाम से रजिस्टर्ड है, जो विभिन्न राजकीय/शासकीय विभागों में आमंत्रित निविदाओं में प्रतिभाग करती है। उसकी फर्म में गांव ऐतमादसराय निवासी गुड्डू उर्फ ताज मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद ऑफिस स्टॉफ के रूप में कार्य करता है। गुड्डू उर्फ ताज मोहम्मद द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र के माध्यम से ई-निविदा संबंधित कार्य देखे जाते हैं। जब पीड़ित अमित कुमार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र की...