जहानाबाद, मार्च 10 -- काको, निज संवाददाता। काको थाना के समीप प्रस्तावित हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सिर पर कलश धारण कर काको बाजार स्थित विष्णु मंदिर के पनिहास तट तक पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों ने कलशों में पवित्र जल भरवाया, जिसे लेकर श्रद्धालु पुन: मंदिर प्रांगण लौटे और विधिपूर्वक कलश स्थापित किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय श्रीराम", "जय हनुमान" के जयघोष करते रहे, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा में घोड़े, डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। सातनपुर गांव निवासी एवं प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य श्रोता रामाश्रय यादव उर्फ सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.