जहानाबाद, फरवरी 20 -- काको ,निज संवाददाता। प्रखंड के पाली थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली विभाग द्वारा व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभाग ने आरोपितों पर कुल 5,64,474 रुपये का जुर्माना लगाया है। छापेमारी टीम में सहायक विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार निराला एवं कनीय विद्युत अभियंता नवीन कुमार स्वयं मौजूद थे। कनीय अभियंता के अनुसार अभियान के दौरान खगड़िया गांव में पांच लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बिजली का वैध कनेक्शन लेकर ही उपयोग करें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी ...