जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- काको ,निज संवाददाता। अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत काको पुलिस ने मंगलवार की सुबह काको बाज़ार में छापेमारी कर दो वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूषण पासवान और सुधीर पासवान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से नन-वैल्यूएबल वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके में देखे जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.