जहानाबाद, मार्च 8 -- काको,निज संवाददाता। स्वच्छता को बढ़ावा देने और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को काको बाजार में दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने-अपने दुकानों के सामने कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि दिए गए डस्टबिन का सही उपयोग करें। साथ ही, यह भी बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने से कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है। इसके लिए सभी दुकानदारों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार कचरा खुले में फेंकते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.