जहानाबाद, फरवरी 4 -- पोल से टकराने के बाद बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, एनएच 33 पर घंटों लगा रहा जाम जाम में काफी देर तक कैदी वाहन भी फंसा रहा काको, निज संवाददाता। जहानाबाद- बिहारशरीफ एनएच 33 पर काको बाजार में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक बैक करने के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और नगर पंचायत के सूचना बोर्ड से टकरा गया। गनीमत रही कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ, अन्यथा व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के तार गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद ट्रक को पीछे करने के दौरान अचानक उसका स्टीयरिंग जाम हो गया, जिससे ट्रक बीच सड़क पर ही घंटों खड़ा रहा। इसके कारण एनएच 33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कैदियों को ले जा रहे दो वाहन भी जाम में फंस गया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.