जहानाबाद, फरवरी 8 -- काको, निज संवाददाता। काको पुलिस ने एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काको तथा भेलाबर थाना क्षेत्र में अलग अलग छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले मे काको थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में खालिसपुर से वारंटी इंद्रदेब यादब क़ो गिरफ्तार किया गया है। वही भेलाबर थाना प्रभारी रंजीत कुमार नें बताया की बारा टोला कोठिया गांव से वारंटी चंदन कुमार तथा मनोज कुमार क़ो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...