जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक बिनीत कुमार ने शुक्रवार को काको थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना भवन, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष एवं महिला हवालात सहित पूरे परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने साफझ्रसफाई की स्थिति पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानाध्यक्ष राहुल कुमार से थाने में दर्ज विभिन्न मामलों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लंबित कांडों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ एक-एक कर समीक्षा की। इस दौरान कांड डायरी को अद्यतन रखने, अनुसंधान की गति तेज करने तथा गंभीर व जघन्य मामलों में त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया और न्यायालय से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन के...