लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ के दुबग्गा इलाके में घर जा रही विवाहिता से मोहल्ले के कुछ दबंगों ने घर में घसीटकर छेड़छाड़ की और विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी है। विवाहिता को बचाने पहुंचे लोगों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। पीड़िता ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दुबग्गा निवासी एक विवाहिता के मुताबिक 31 अक्टूबर को वह बाजार से सामान लेकर घर लौटी। घर पहुंचकर उसने लाइट बंद देखी तो बाहर निकलकर चेक करने लगीं। महिला ने आरोप लगाया कि इसी वक्त मोहल्ले के हफीज और राजू ने उन्हें अपने घर बुलाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने गालियां देते हुए मारपीट की और जबरन हफीज के घर ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और दोनों ने कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिससे उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.