लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता एलडीए ने शनिवार को अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान काकोरी में 500 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अवैध बंधन सिटी व कनौजिया सिटी पर बुलडोजर चलाया गया। 25 जेसीबी व दो पुकलैंड मशीन की मदद से लगातार 11 घंटे तक चली कार्रवाई में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे 6,580 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना विकसित की जा रही है। इसके लिए काकोरी के 12 गांवों की भूमि किसानों से जुटायी जा रही है। इनमें कुछ जगहों पर निजी विकासकर्ताओं की ओर से अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में शनिवार को अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन जोन-3 की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.