लखनऊ, फरवरी 17 -- सोमवार से शुरू हुआ चित्र बनाए जाने का काम काकोरी, संवाददाता। काकोरी के बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज की चहारदीवारी पर अब काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों के चित्र दिखायी देंगे। सोमवार को राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला और विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने चहारदीवारी पर पेंटिंग के कार्य का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय की करीब 180 मीटर दीवारों पर काकोरी ट्रेन एक्शन को समर्पित पेंटिंग बनायी जाएगी। तीन दिनों तक शहर के 30 कलाकर दीवारों पर चित्र उकेरेंगे। डॉ. श्रद्धा ने कहा कि चहारदीवारी पर अंकित काकोरी ट्रेन एक्शन की पेंटिंग युवाओं में नयी चेतना का संचार करेगी। इस मौके पर नगर पंचायत काकोरी के अध्यक्ष रोहित साहू सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.