शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- शाहजहांपुर संवाददाता। काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर रचनात्मक संस्था 'संकल्प' दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगी। 18 और 19 दिसंबर को होने वाले इन आयोजनों में दीपांजलि, हवन, पुष्पांजलि और भावांजलि के माध्यम से शहीदों को नमन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक डा. अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रमों की शृंखला तय की गई है। गुरुवार, 18 दिसंबर को सायं 5 बजे से 5.30 बजे तक दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा वर्ग शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित करेंगे। शुक्रवार, 19 दिसंबर को पूर्वांह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक हवन, पुष्पांजलि एवं भावांजलि का आयोजन किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.