बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- सिकंदराबाद। शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत किया।डॉ. आनंद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक हैं। इससे छात्राओं में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल ने तान्या को प्रथम, मोनिका को द्वितीय तथा अंजलि को तृतीय स्थान के लिए चुना। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक मंडल में डॉ. संजू, विमला, और अमृत कौर सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम का संचालन चारू शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.