रांची, जून 9 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एससी एसटी बीसी कॉर्डिनेशन काउंसिल एनके एरिया के द्वारा धमधमिया में धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। काउंसिल के सदस्यों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर काउंसिल के एनके एरिया अध्यक्ष दिलीप गंझू, थेरा मांझी, कार्तिक सतनामी, लालजीत गंझु आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.