संभल, अगस्त 31 -- रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम आनंद की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में पति-पत्नी के बीच आपसी विवादों को काउंसलिंग के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया। काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान कुल 109 पत्रावलियों पर सुनवाई करते हुए 27 का निस्तारण किया गया। इसमें 10 जोड़ो को आपसी सहमति से मिलाया गया। वहीं 14 पत्रावलियों को न्यायालय में विचाराधीन होने तथा आवेदकों की ओर से रुचि न लेने पर बंद किया गया, जबकि 3 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस दौरान काउंसलर अखिलेश अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, कंचन महेश्वरी समेत कांस्टेबिल शहजाद मलिक, रश्मि गहलोत व ज्योति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.