भदोही, फरवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित एक खाद्यान्न की दुकान के कैश काउंटर से तीस हजार रुपया लेकर भाग जाने के मामले में मुकदमा कायम कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अंजही मोहाल निवासी अनिल जायसवाल के दुकान पर अंजान आदमी ग्राहंक बनकर पहुंचा। दुकान पर बैठे मुनीम से सामान की लिस्ट बनवाने लगा और दुकान मालिक से सैंपल दिखाने को बोला और वह सैंपल दिखाने को उठे इसी दौरान वह कैश काउंटर की दराज खोलकर तीस हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया था। व्यापारी की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरु कर दिया है। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी संग ठगी की घटना में इजाफा होता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.