उन्नाव, जनवरी 9 -- बांगरमऊ। तहसील परिसर स्थित स्टांप वेंडर के काउंटर का ताला तोड़कर इनवर्टर की बैटरी उठा ले गए। पीड़ित अमन तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी निवासी संडीला मार्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना 8 जनवरी की रात की बताई जा रही है। सुबह काउंटर का ताला टूटा देख तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय के मुताबिक तहसील गेट पर लंबे समय से ताला डालने की बात चल रही है। मगर सुरक्षा के चलते ताला नहीं डाल गया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...