आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़,संवाददाता। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दमन एण्ड दीव में 19 से 24 मई को आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पेंचक सिलाट खेल में जिले के होनहार खिलाड़ी सूरज यादव ने 60-65 किलो भार वर्ग और अनमोल यादव ने 55-60 किलो भार वर्ग में कास्य पदक जीतकर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2025 में स्वर्ण पदक विजेता आर्यवीर सिंह, अनुराग कुमार, कॉस्य पदक विजेता शैलेन्द्र सोनकर, निधि यादव आदि खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सिविल लाइन स्थित अपने कैंप कार्यालय पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर रजनीश श्रीवास्तव, परितोष राय, कोच ज्ञानेंद्र चौहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.