कुशीनगर, मार्च 24 -- जटहां बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बीमारी से परेशान एक मरीज की जटहां बाजार थाने पर तैनात कांस्टेबल ने अपना खून देकर जान बचाई। बीमार व्यक्ति जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ही माघी कोठिलवा गांव का निवासी है। खून की कमी के चलते मरीज की हालत खराब हो गई थी। जटहां बाजार थाने पर तैनात सिपाही विश्वजीत राय ने मानवता का परिचय देते हुए माघी कोठिलवा निवासी नरसिंह यादव को रक्तदान कर उनकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि नरसिंह यादव काफी दिनों से बीमार हैं। गोरखपुर के एक अस्पताल में जांच कराए जाने पर उन्हें एचबी-6 पॉजिटिव बताया तथा शरीर में खून की भी कमी पाई गई। मरीज की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। जब डॉक्टर ने मरीज को खून चढ़ाने की बात कही तो थाने में तैनात सिपाही विश्वजीत राय ने मानवता का परिचय देते हुए आगे आए तथा गोरखपुर जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.