हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर। थाना कुरारा के उमराहट गांव के मजरा पुरवा में भीड़ के हाथों बुरी तरह से पीटे गए कांस्टेबल आशीष मौर्या की हालत में सुधार के बाद रविवार को उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि कांस्टेबल की हालत पहले से बेहतर हुई है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। 12वें दिन कांस्टेबल ने आंखें भी खोली हैं। बता दें कि दो दिसंबर को हरौलीपुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल आशीष मौर्या को भीड़ ने दो भाइयों की गिरफ्तारी के दौरान जमकर पीटा था। जिससे कांस्टेबल को नाजुक हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमलावरों ने चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद सिंह की सर्विस पिस्टल भी लूट ली थी। पुलिस ने 19 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 13 नाम...