गुमला, मई 21 -- गुमला, संवाददाता । पिछले नौ दिनों से बिजली संकट झेल रहे कांसिर मुरूमकेला गांव के ग्रामीणों ने सामाजिक संस्था मिशन बदलाव के साथ मंगलवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता विनय कुमार से मुलाकात की और समस्याओं को गंभीरता से उठाया। गांव में आंधी-तूफान के चलते सात बिजली पोल गिर चुके हैं। जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे न सिर्फ ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है,बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। भूषण भगत ने बिजली पर गंभीरता न बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई गांव खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर पोल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। बातचीत के दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सभी समस्याओं को नोट किया और चार दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान मिशन बदलाव की टीम से भूषण भगत, बंधन टिक, विनोद साहू, सैयदा खातून, ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.