मुरादाबाद, फरवरी 17 -- अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को निगम की टीम प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एसके शाही, नईम हैदर के नेतृत्व में कांशीराम नगर पहुंची। यहां पर एक कबाड़ा व्यापारी द्वारा पार्क में अवैध रूप से कब्जा किया गया था। टीम लगातार उसे पार्क पर अवैध कब्जा हटवाने की चेतावनी दे रही थी। लेकिन वह हिदायतों को हल्के में लेता रहा। टीम के सदस्यों ने बुलडोजर के द्वारा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। कहा कि दोबारा अतिक्रमण किया तो सीधे मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग अपने-अपने अतिक्रमण स्वत: हटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.