अंबेडकर नगर, जनवरी 31 -- अम्बेडकरनगर। डॉ अंबेडकर समाज कल्याण समिति अध्यक्ष आर जे नवीन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कटेहरी विकास खंड में स्थिति दरवन झील को कांशीराम दरवन झील घोषित करने की मांग की है। पत्र में समिति अध्यक्ष ने कहा है कि दरवन झील का नाम कांशीराम के नाम से करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है लेकिन दलित हितैषी इस संगठन की मांग को नजरंदाज कर दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...