चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय से सटे लोढ़वारा में कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत बने आवासों का संयुक्त टीम सत्यापन करेगी। यहां पर 84 ब्लाकों में एक हजार आवास बने हैं। वित्तीय वर्ष 2009-10 में आवासों का आवंटन हुआ था। जिसमें ज्यादातर लोगों ने अनाधिकृत तौर पर कब्जा कर रखा है। सत्यापन के दौरान इन सभी की सूची तैयार होगी। स्थानीय निकाय प्रभारी एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने कालोनी का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कुछ आवासों में आवंटित लाभार्थी रह रहे हैं। जबकि काफी आवासों में अवैध तरीके से लोगों का कब्जा है। कुछ आवासों में ताले भी बंद हैं। एडीएम ने डूडा, नगर पालिका व आवास विकास परिषद को निर्देश दिए कि चार दिन स्थलीय सत्यापन कर आवंटित लाभार्थियों एवं अवैध कब्जाधारकों की सूची बनाएं। निरीक्षण दौरान विद्युत पोल झुका मिला। क...