हापुड़, जुलाई 19 -- श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा और आगामी शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को डीएम अभिषेक पांडे के निरीक्षण के दौरान मिले अतिक्रमण पर शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ब्रजघाट श्मशान घाट क्षेत्र से अतिक्रमण हटवा दिया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि ब्रजघाट के श्मशान घाट में इन दिनों विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां सौंदर्यीकरण, रास्तों का सुधार और विश्राम स्थल जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरुवार को डीएम के दौरे में श्मशान घाट के पास कुछ अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, जिन्हें शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने हटवा दिया। पालिका प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में श्मशान घाट परिसर और उसके आस-पास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.