सहारनपुर, जुलाई 13 -- सहारनपुर नगर निगम द्वारा कुतुबशेर तिराहे पर शनिवार को एक कांवड़ यात्रा व्यवस्था कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निगम द्वारा एक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी। व्यवस्था कैंप का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरी व कांवड़ संचालक सेवा संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्षदों, शिविर संचालकों व अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है। यह पर्व हमें एक दूसरे की संस्कृति और संस्कारों से भी अवगत कराता है। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.