बागपत, जुलाई 16 -- पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की कयावद में जुटा है। सीसीटीवी कैमरे आदि लगवाएं गए हैं। वहीं, मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा का रूट जारी कर दिया। जगह-जगह होर्डिंग लगवा दिए गए है। जिनके जरिए कांवडिये अपना रास्ता नहीं भटकेंगे। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हरियाणा के कांवड़ियां बुढ़ाना से होते हुए बड़ौत पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से होते निवाड़ा पुल के जरिए अपने गंत्वय के लिए रवाना होंगे। वहीं दिल्ली आदि प्रदेशों के कांवड़ियां किशनपुर बिराल होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के जरिए बागपत सीमा को क्रास करेंगे। पुरा महादेव पहुंचने वाले पैदल कांवड़ियां दाहा, पलडी, बरनावा, शेखपुरा, चिरचिटा होते हुए पुरा महादेव मंदिर पर पहुंचेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवडिये अपना रास्ता न भटके, इसके लिए कां...