बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलेभर में 17 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिनमें से करीब 6 हजार कैमरे विशेष रूप से कांवड़ मार्ग पर लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों को जिले के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से 24 घंटे लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, जो कैमरों के जरिए मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रख रहे हैं। जैसे ही किसी स्थान पर भीड़ बढ़ती है या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, संबंधित थाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.