बिजनौर, फरवरी 5 -- बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर बिजनौर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी की हुई है। संभावित जाम और भीड़ से निपटने के लिए जिलेभर में 29 स्थानों पर डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। डायवर्जन प्वाइंट पर 200 से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों जिम्मेदारी निभाएंगे। कांवड़ मार्ग पर यातायात सुचारू रखने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में कई प्रमुख चौराहों, तिराहों और बॉर्डर प्वाइंट्स पर ड्यूटी स्थल चिन्हित किए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर संभावित भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिलेभर में 29 प्रमुख स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिससे कांवड़ियों को किसी भी परेशानी से होकर न गुजरना पड़े। --- इन स्थानों पर रहे...