सहारनपुर, जुलाई 2 -- देवबंद कांवड़ यात्रा को सफलता पूर्वक कराने को मुस्तैद प्रशासन ने एक बार फिर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। जहां एसडीएम युवराज सिंह ने भायला मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग में पडऩे वाली शराब की दुकानों के बाहर पर्दे लगाने के लिए संचालकों से कहा गया है। वहीं, पुलिस और नगरपालिका की टीम ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे और मंगलौर रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण न होने दें। यदि कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं भी अतिक्रण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईवे समेत सडक़ों के किनारे फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों को सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.