बिजनौर, फरवरी 15 -- नगीना क्षेत्र में कांवड़ियों द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि पीटने वाला युवक पेट्रोल पंप मालिक का पुत्र है। वहीं सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो पांच दिन पुराना है। जो बुंदकी मार्ग पर चौधरी पेट्रोल पंप के मालिक के साथ कहासुनी का है। उस में किसी भी प्रकार से कांवड़ खंड़ित करने का मामला नहीं है। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर भेज दिया गया था। रविवार को सोशल मीडिया पर चार मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें काफी संख्या में कांवड़िये एक युवक को पीट रहे हैं। वीडियो नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। यह घटना 10 फरवरी की बताई...