फरीदाबाद, जुलाई 17 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर-29 के पास डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले लेन को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया। इससे सुबह के समय ड्यूटी जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें हाईवे तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ी। इससे यातायात धीमा रहा। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या में अब लगातार बढ़ रही है। साथ ही डाक कांवड़ के लिए भी काफी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अधिकांश कालिंदी, गाजियाबाद होते हुए हरिद्वार जा रहे हैं। इससे दिल्ली के कालिंदी कुंज पर व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार सुबह भी कालिंदी कुंज के पास जाम की स्थिति बनी रही। इससे कांव...