मुजफ्फर नगर, फरवरी 21 -- क्षेत्र के गांव योगेन्द्र नगर में डुंडी घाट सोलानी नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण कराया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित राठी ने बताया कि महाशिव रात्रि पर बड़ी संख्या मे शिव भोले क्षेत्र से गुजरते हैं। शिव भक्तों को सुविधा प्रदान करने काँवड यात्रा को सफल बनाने के लिए शिव भक्तो की निरंतर सेवा की जायेगी। कांवड़ियों की सुविधा के लिए सोलानी नदी पर लकड़ी के पुल का निर्माण कराया गया है। साथ ही युवा भाजपा नेता पुनीत खोकर द्वारा पुष्प वर्षा कर शिव भोलों का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.