बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। जनपद रामपुर के कांवड़ियों का ट्रैक्टर ब्रेक लगाने से लकड़हान नदी के पुल पर लटक गया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने ट्रैक्टर को पुल से हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। रविवार की रात करीब ढाई बजे लकड़हान नदी के पास ढाबे के नजदीक एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों के ट्रैक्टरों के काफिले में अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा जनपद रामपुर के थाना टांडा निवासी कांवड़ियों का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लटक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मंडावली राकेश कुमार पुलिस बल के ...