औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलावा से कांवड़ यात्रियों का एक उत्साही जत्था शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ सिंगी रामपुर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व गांव का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया और 'हर-हर महादेव' तथा 'बम-बम भोले' के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। रवानगी से पहले गांव के बुजुर्गों व परिजनों ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद सभी भक्त पैदल यात्रा पर निकल पड़े। यात्रा में गौरव अवस्थी, प्रद्युम्न अवस्थी, दारा शर्मा, भोला शर्मा, महेंद्र कुमार, हिमांशु शर्मा, गोलू पाल, आकाश शर्मा, सत्येंद्र तिवारी, राहुल तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। कांवड़ियों ...