हापुड़, नवम्बर 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में गुरुवार देर शाम को दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव कांवी निवासी जन्म सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका पड़ोस के रहने वाले दुलीचंद के परिवार से जमीन को लेकर काफी समय से पुराना विवाद चल रहा है। गुरुवार देर शाम को जन्म सिंह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। आरोप है कि तभी दुलीचंद, उसका पुत्र निक्की, सचिन, विनोद उर्फ विन्नू, अशोक, दुलीचंद का साला सुनील हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोपियों के गाली-गलौच शुरू कर दी। जब परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.