देवघर, जुलाई 31 -- चितरा,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा वैद्यनाथधाम स्थित बीएड कॉलेज परिसर में कांवरियों के मनोरंजन को लेकर चितरा कोलियरी के स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार सुधीर यादव ने गणेश वंदना, जय जय मंगल मूर्ति गणेश से किया। उसके बाद ग्रुप निदेशक कृष्णा महतो ने भरते हैं सबकी झोली शंकर जी, सावन का महीना अईयले समेत कई भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल से आई कलाकार श्वेता ने जेकर नाथ भोले नाथ.., नाचे कावंरिया शिव के नगरिया समेत भजनों की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। इसके अलावा जामताड़ा से वर्षा व कुमारधुबी से कुमारी पूजा ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति कर कांवरियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.