प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- कुंडा, संवाददाता। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के बाद शुक्रवार से सावन मेला शुरू हो जाएगा। शनिवार से कांवरिये गंगा जल भरने को गंगा घाट पर पहुंचने लगेंगे। पूरे एक महीने तक कांवरियों का रेला चलेगा। लेकिन कांवरियों के लिए रास्ते तक की मरम्मत सही तरीके से नहीं की गई। नगर की सड़क पर उखड़ी गिटि्टयां कांवरियों के पांवों को दर्द देंगी। मानिकपुर नगर पंचायत के शाहाबाद गंगा घाट पर गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का मेला लगेगा। शुक्रवार से सावन मेला शुरू होगा जिसमें इलाके अलावा दूसरे जनपद के हजारों कांवरिया गंगा घाट पहुंचते हैं। भगवान शिव के जलाभिषेक को कांवड़ में जलभरकर अलग-अलग देव मंदिरों के लिए नंगे पैर रवाना होते हैं। नगर में गंगा घाट जाने वाली सड़क मिरगढवा चौराहे से और अलीगंज चौराहे से इनायतगंज, हरिजन बस्ती होते हुए गंगा घाट को जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.