चंदौली, जुलाई 19 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ कांवरिया संघ की जत्था शुक्रवार को डा.ओमकार नाथ के नेतृत्व में झारखंड देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दर्जनभर कांवरियां दर्शन पूजन कर करने के बाद बाबा धाम प्रस्थान किये। संयोजक डा.ओमकार नाथ ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति की कामना को लेकर लगातार 33 वर्षों से देवाधिदेव भगवान महादेव को अनवरत सावन माह में जलाभिषेक किया जाता है। बिहार राज्य के सुल्तानगंज में स्थित उत्तर वाहिनी मां गंगा का जल कांवड़ में भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसमें राजेश जायसवाल, आयुषी जायसवाल, खुशबू जायसवाल, सगुन जायसवाल, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, गुड्डू तिवारी, रामजी, शकुन्तला देवी, अनुष्का कुमारी आदि शामिल रही।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.