गिरडीह, अगस्त 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के महेशियादिघी गांव की महिला बोलबंम तीर्थयात्री श्यामलता देवी 45 (पति सव. नकुल ओझा) का कांवरिया पथ से गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशियादिघी में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। कांवरिया पथ से गुम हो जाने की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में उसके पुत्र विपिन ओझा ने शनिवार को बताया कि उसकी मां श्यामलता देवी रविवार (27 जुलाई) को कांवर यात्रा के लिए गांव के अन्य तीर्थयात्रियों के साथ सुल्तानगंज गई थी। साथ में कुल आठ महिला व तीन पुरुष समेत कुल ग्यारह लोग शामिल थे। सभी लोग बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के वापस घर आ गये। लेकिन उनकी मां श्यामलता देवी घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन करने के बाद उसका आज तक कहीं नहीं पता चल सका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.