पीलीभीत, फरवरी 4 -- बीसलपुर। कांवरथी सेवा दल द्वारा अग्रवाल सभा में 19वां सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 21 जोडों का रीति रिवाज के साथ विवहा कराया गया। कांवरथी सेवा दल द्वारा दूल्हों को बग्गी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ बारात निकाली गयी। शादियों की सभी रस्में पूरी करायी गयीं। वर बधू ने एक दूजे के गले में वरमाला डालकर नव दम्पत्ति जीवन की शुरुआत की। वर बधू को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। दहेज रहित शादियां होने से माता पिता को बेटियों का कन्यादान करने का अवसर प्राप्त हुआ। नौगवां नवीनगर के राजीव वर्मा इसी गांव की श्वाती देवी, पीलीभीत के गौरव सैनी के साथ पीलीभीत की ही शिवानी कश्यप, पीलीभीत के साथ विकास के साथ मोहल्ला दुबे की काजल, चंदपुरा के सोपाल के साथ पचपेड़ा की निशा देवी, कल्यानपुर के प्रदीप कुमार ...