रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस, मछली और अंडे की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को मेयर विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा। विहिप के प्रखंड मंत्री सुदेव दास गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। शिव भक्तों के आवागमन वाले मार्गों पर कई स्थानों पर मांस, मछली और अंडे की दुकानें खुली रहती हैं और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होती। इससे पवित्र जल से भरी कांवड़ के खंडित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से महाशिवरात्रि के दौरान कांवड़ियों के मार्गों पर स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुल्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.