मुरादाबाद, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में कांवडिये कोतवाली चौराहा से गुजरते हैं लेकिन यहां नाला निर्माण के गति काफी धीमी होने और निर्माण सामग्री व पानी का टैंकर आदि जहां तहां खड़े रहने से पूरे दिन जाम लगा रहा। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराने की मांग की है। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत नजदीक आ चुका है। महाशिवरात्रि के पर्व से दो दिन पहले ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटने वाले शिव भक्ति कांवरिया कोतवाली चौराहा से गुजरते हैं। इस चौराहा पर नाला निर्माण बहुत धीमी गति से चल रहा है जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है और टैंकर तथा निर्माण सामग्री सड़क पर रहने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो रहा है जिससे पूरे दिन जाम लगा रहता है। भाजपा नेता पंकज गुप्ता ,पूर्व पालिका सभासद राजेंद्र चंद्र पांडे और व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.