अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। कांवड़ से पहले नगर निगम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा। नगर निगम पथप्रकाश, सड़कों के गड्ढे व सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कराएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सभी विभागाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए हैं। सड़क किनारे खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराने व सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...