अलीगढ़, फरवरी 17 -- चण्डौस। नगला जाट गांव में कांवड़ यात्रा से लौटे एक किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। नगला जाट निवासी 58 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र जोधराज सिंह 9 फरवरी को अपने साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। रविवार को वह कांवड़ लेकर लौटे और जलाभिषेक करने के बाद घर पर आराम कर रहे थे। देर शाम जब वह पूजा के लिए जा रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर शाम परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमपाल सिंह कांवड़ लेने गई टोली के गुरु थे, जिसमें एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। रविवार द...